बिलासपुर के रोहन शाह ने पेस चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता

बिलासपुर के रोहन शाह ने पेस चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता
  • Written by

    Rohan Shah

  • Category

    Athlete

  • Date

    29/07/2026

Article Overview

105 वेट कैटेगरी के सीनियर ग्रुप में स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में कुल 407.5 किलोग्राम का भार उठाकर कांस्य पदक एवं ईक्लाइन बेंच प्रेस में कुल 175 किलोग्राम का भार उठाकर कांस्य पदक प्राप्त कर भारत देश का मान सम्मान बढ़ाया है।

बिलासपुर। किर्गिस्तान रूस में नाइंथ वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिप्टिंग एंड क्लाइन मैच पेस चैंपियनशिप में बिलासपुर के खिलाड़ी ने 105 वेट कैटेगरी के सीनियर ग्रुप में स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में कुल 407.5 किलोग्राम का भार उठाकर कांस्य पदक एवं ईक्लाइन बेंच प्रेस में कुल 175 किलोग्राम का भार उठाकर कांस्य पदक प्राप्त कर भारत देश का मान सम्मान बढ़ाया है।


वर्ल्ड चेम्पियनशिप अगले वर्ष साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा। यह नॉन ओलंपिक आयरन खेल की श्रेणी में आता है। इस चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ से एकमात्र खिलाड़ी का चयन किया गया। जिसमें गंगा श्री जीम बिलासपुर जिला के श्रेष्ठ खिलाड़ी रोहन शाह ने 105 वेट कैटेगरी के सीनियर ग्रुप में स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में कुल 407.5 किलोग्राम का भार उठाकर कांस्य पदक एवं ईक्लाइन बेंच प्रेस में कुल 175 किलोग्राम का भार उठाकर कांस्य पदक प्राप्त किया।

यह रोहन का तीसरा अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप था जिसमें मेडल प्राप्त किए हैं और आयरन खेलों में लगातार भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। रोहन पिछले 12 वर्षों से लगातार गंगाश्री जिम में वश कर रहे है जिन में लगातार 2 घंटे तथा सप्ताह में 2 दिन ग्राउंड पर कार्डियो वर्कआउट कर पसीना बहा रहे हैं। पूर्व में मास्टर वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भी राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूक्रेन के कीव में ग्लोबल पावरलिफ्टिंग फेडरेशन के द्वारा आयोजित वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग (रॉ) चैंपियनशिप 2020 में डेडलिफ्ट में गोल्ड तथा बेंच प्रेस में भी गोल्ड प्राप्त कर चुके है। एट वर्ल्ड स्ट्रलिफ्टिंग एंड क्लास बंध पेसनशिप 2020 में पदक जीत कर छत्तीसगढ़ और भारत देश का नाम गौरवान्वित भए थे। वर्तमान में उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन में उपाध्यक्ष के पद पर है।


रोहन के पिता राजेश शाह रेलवे से बैडमिंटन में पर रह चुके है। रोहन ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता एवं अपने कोच को दी है। रोहन के कोच उत्तम कुमार साहू पिछले 17 सालों से फिटनेस इंडस्ट्री में लगातार अपना योगदान अलग अलग खेलों के माध्यम से देते आ रहे हैं. वह स्वयं नावरलिफ्टिंग में अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी रह चुके हैं एवं कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी मैडल प्राप्त कर चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन में ज्वाइंट सेकेट्री, छत्तीसगढ़ स्ट्रेंथ लिफ्टिंग पसासिएशन से उपाध्यक्ष है तथा अन्य बहुत से समाजसेवी संस्थाओं में अपना योगदान लगातार देते आ रहे हाल ही में उन्हें स्वास्थ मंत्री टीएस सिह देव के द्वारा आई.पी.टी.एफ.ए. अवार्ड अंतरराष्ट्रीय सर्टिफाइड कोच से सम्मानित किया गया है। खेलो इंडिया एवं फिट इंडिया के तहत शासन द्वारा मान्यता प्राप्त खेलों को बढ़ावा देने में अब अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं. आने वाले समय में बेहतर से बेहतर खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं और उनके लिए शासन द्वारा आर्थिक सहायता एवं नौकरी की व्यवस्था हो ऐसी मांग उन्होंने की है। साथ में उन्होंने खेल में नेताओं की जगह पूर्व खिलाड़ियों को ही पदाधिकारी नियुक्त करने की इच्छा जताई है ताकि यह अन्य खिलाड़ियों की भावना की मानसिकता और जरूरती की समझ सके हर जिले में खेल संघों की छोटी छोटी इकाइयों और एकेडमी को निर्धारित करना चाहिए। ताकि दूरगामी खिलाड़ियों को सुविधा हो सके बेहतर प्रदर्शन के लिए खेलों के लिए उन्नत किस्म के टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना चाहिए।बिलासपुर जिला जिम एंड फिटनेस सेंटर ओनर्स वेलफेयर सोसाइटी टीम गंगाली जिम, बी. एन.आई. एवं छत्तीसगढ़ स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र टेकाम सचिव हरिनाथ सुनील वैष्णव, आशीष साउत्तम कुमार साहू सुभाष कुमार डॉ किरण बी. एन. आई कार्यपालक डायरेक्टर नवदीप सिंह अरोरा परमजीत ऊबेजा, बाबुल विकास (वर्ल्ड स्ट्रय लिफ्टिंग सेक्रेटरी) मनोज वर्मा अभिजीत सिंह भी लोगों ने जोरदार स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। ह जानकारी रोहन के कांच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी |


https://www.naidunia.com/chhattisgarh/bilaspur-rohan-shah-of-bilaspur-won-bronze-medal-in-pace-championship-7811354